काशीपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा मंत्री गणेश जोशी रहे मौजूद आज दिनांक 13/08/2824 को हर घर तिरंगा अभियान के तहत काशीपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी मौजूद रहे , जिसका आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा किया गया था, तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश प्रदेश में नहीं अपितु संपूर्ण देश में देशभक्ति की भावना को उजागर करना है ,
आज काशीपुर विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया तिरंगा हमारे आन बान और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगा भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। यह बात आज काशीपुर विधानसभा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश और राज्य में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी प्रदेशवासियों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ अमर बलिदानियों को नमन करें, जिन्होंने देश की आजादी, स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है।
यात्रा भारतीय जनता पार्टी के किला बाजार स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक पर संपन्न हुई जिस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे l
Editor ZEE TV SAMIKSHA
Contact +91-7078082300
Address :- 361,Subhash Nagar
Kashipur Udham Singh Nagar, UK