जंतर मंतर पर आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही अलका पाल सहित सैकड़ो महिलाएं गिरफ़्तार
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महिला आरक्षण में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण देने की मांग को लेकर आज जंतर_ मंतर पर प्रदर्शन कर रही काशीपुर निवासी पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल सहित सैकड़ो महिला नेत्रियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जंतर_मंतर से संसद भवन की और कुच कर रही महिलाओ की दिल्ली पुलिस से जोरदार झड़प हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, काशीपुर निवासी पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल सहित सैकड़ो महिलाओं को गिरफ्तार कर दिल्ली से बाहर विभिन्न थाना क्षेत्र में भेज दिया। पुलिस की गिरफ्तारी होने पर महिला नेत्रियों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा।
Editor ZEE TV SAMIKSHA
Contact +91-7078082300
Address :- 361,Subhash Nagar
Kashipur Udham Singh Nagar, UK